
WhatsApp is sent daily on 60 billion messages, crossing $ 1.5 billion
वॉट्सऐप के अब 1.5 अरब मासिक यूजर्स हो गए हैं, जो रोजाना करीब 60 अरब मेसेज भेजते हैं और रिसीव करते हैं। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को यह घोषणा की।
चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा के बाद वित्तीय परिणाम का जिक्र करने के दौरान जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम
अब सबसे ज्यादा स्टोरी शेयर करने वाला लोकप्रिय प्रॉडक्ट बन गया है, वॉट्सऐप दूसरे स्थान पर है।
वेबसाइट ‘टेकक्रन्च’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 17.8 करोड़ स्नैपचैट यूजर के मुकाबले इंस्टाग्राम ‘स्टोरीज’ और वॉट्सऐप ‘फीचर’ को रोजाना इस्तेमाल करने वाले अब 30 करोड़ ऐक्टिव यूजर्स हैं।
फेसबुक ने 19 फरवरी, 2014 को 19 अरब डॉलर में वॉट्सऐप का अधिग्रहण किया था। भारत में वॉट्सऐप के फिलहाल 20 करोड़ से ज्यादा ऐक्टिव मंथली यूजर हैं।
