
top 10 tax free country in the world (दुनिया में शीर्ष 10 कर मुक्त देश) :
अपने देश में तरह-तरह के टैक्स नागरिकों से वसूले जाते है। जिसमें इनकम टैक्स से लेकर वैट, सर्विस टैक्स और सेल्स टैक्स से लेकर कई टैक्स सरकार वसूलती है। लेकिन क्या आप जानते है कि विश्व के कई देश अपने नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लेते। ऐसे ही देशों के बारे में हम आपको बता रहे हैं-
1. देश – संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)

राजधानी – अबु धाबी (Abu Dhabi)
ये ऐसा देश है जहां लोग अमीर है और उन्हें कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता जितना भी कमाते है अपने पास ही रखते है। इस देश में विदेशी बैंक और विदेशी तेल कंपनियों की कैपिटल गेन इनकम पर नॉर्मल बिजनेस टैक्स ही लगाया जाता है
2. देश – कतर (Quatar)

राजधानी – दोहा (Doha)
तेल के अथाह भंडार से इस देश के लोग काफी अमीर हैं इसके बावजूद कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी पर आयकर, डिविडेंड, कैपिटल गेन्स व धन या संपत्ति के ट्रांसफर पर कोई टैक्स नहीं है |
3. देश – ओमान (Oman)

राजधानी – मस्कट (Muscat)
ओमान एक तेल का बड़ा उत्पादक देश है। यहां भी किसी व्यक्ति की आय पर कोई टैक्स नहीं वसूला जाता है
4. देश – कुवैत (Kuwait)

राजधानी – कुवैत शहर (Kuwait City)
यहां के हर नागरिक को आयकर से मुक्ति मिली हुई है लेकिन हर नागरिक को सोशल इंश्योरेंस में योगदान देना जरूरी है
5. देश – कैमेन आइलैंड (Cayman Islands)

राजधानी – जॉर्ज टाउन (George Town)
यहां न तो इनकम टैक्स देना पड़ता है और न ही सोशल इंश्योरेंस फंड में योगदान हर एम्प्लॉयर को कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम चलानी होती है इसमें लगातार नौ माह से काम कर रहे बाहरी कर्मचारी भी शामिल होते हैं
6. देश – बहरीन (Bahrain)

राजधानी – मनामा (Manama)
बहरीन में कोई इनकम टैक्स नहीं लगता है, लेकिन सोशल इंश्योरेंस और इम्प्लायमेंट टैक्स जरूर लगता है यहां हर एम्प्लॉयर को अपने कर्मचारियों के लिए 12 फीसदी सोशल इंश्योरेंस टैक्स चुकाना होता है
7. देश – बरमूडा (Bermuda)

राजधानी – हैमिल्टन (Hamilton)
8. देश -बहमास (Bahamas)

राजधानी -नासाओ (Nassau)
9. देश -सउदी अरब (Saudi Arab)

राजधानी -रियाद (Riyadh)
10. देश -ब्रुनई दारूस्सलाम (Brunei Darussalam)

राजधानी -बन्दर सेरी बेगवान(Bandar Seri Begawan)
